फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हिंदी में बेहतर अंक के लिए संकल्प, संघर्ष और बलिदान की समझ जरूरी

Mon, 16 Feb 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में हिंदी व सामान्य हिंदी का प्रश्नपत्र होगा। परीक्षा शुरू होने में 24 घंटे से भी कम समय शेष है। ऐसे में विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अंतिम समय की तैयारी के महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि हिंदी विषय में अच्छे अंक पाने के लिए पाठ्यक्रम की गहरी समझ जरूरी है। गद्य-पद्य में संकल्प, संघर्ष और बलिदान जैसे मूल भावों को स्पष्ट रूप से समझकर लिखने पर बेहतर अंक मिल सकते हैं। साथ ही व्याकरण पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि अंक को लेकर घबराएं नहीं, बल्कि शांत मन से दोहराव करें और समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें।
-
संदर्भ सहित व्याख्या में न हो त्रुटि
भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका रुचि श्रीवास्तव ने बताया कि गद्य-पद्य की संदर्भ सहित व्याख्या सुंदर और स्पष्ट लेखनी में लिखें। संदर्भ लिखते समय पाठ और लेखक का नाम बिल्कुल सही होना चाहिए। निबंध में प्रस्तावना, विस्तार और निष्कर्ष का क्रम बनाए रखें। व्याकरण में रस, छंद और अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखें।
विज्ञापन


साफ लेखनी से परीक्षक होते हैं प्रभावित
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के डॉ. पवन कुमार वर्मा ने कहा कि हिंदी में साफ और सुथरी लिखावट का विशेष महत्व है। अधिक काट-पीट से बचें। एक प्रश्न के बाद उचित दूरी रखें और प्रश्न संख्या अवश्य लिखें। कोशिश करें कि प्रश्नों को क्रम से हल करें।
-
पिछले प्रश्नपत्र हल करना फायदेमंद

अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका पूनम वर्मा ने सलाह दी कि परीक्षार्थी पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र अवश्य हल करें। इससे परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलती है। संधि, समास, उपसर्ग, तद्भव-तत्सम, रस, छंद और अलंकार की अच्छी तैयारी करें, क्योंकि इनमें पूरे अंक मिलने की संभावना रहती है।

समय प्रबंधन है सफलता की कुंजी

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की हिंदी प्रवक्ता अनीता राना ने कहा कि प्रश्नपत्र मिलने के बाद पहले 10 मिनट उसे ध्यान से पढ़ें। सभी प्रश्नों को समझकर ही उत्तर लिखना शुरू करें। सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें। प्रमुख पात्रों की चारित्रिक विशेषताओं का अभ्यास करें और महत्वपूर्ण बिंदुओं के नोट्स बनाकर दोहराव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें