फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के तहत हुए कार्यों का जायजा लिया गया

Fri, 03 Jul 2015 07:53 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का जायजा लेने केंद्रीय दल मैलानी रेंज में पहुंचा। इस दौरान दल में शामिल सदस्यों ने रेंज की गदनियां बीट के सुआबोझ और सलावतनगर वन क्षेत्रों में मनरेगा योजना में कराए गए कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संतोष जताया। श्रमिकों संग बैठक कर समस्याएं जानी।
विज्ञापन

मैलानी रेंज में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का जायजा लेने पहुंचे केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी जगन मैथ्यूज और राज्य सरकार के सीनियर कमिश्नर मनरेगा सुरेश चंद्रा ने रेंज की गदनियां बीट के वन क्षेत्र सुआबोझ और सलावत नगर में वन विभाग द्वारा मनरेगा से कराए गए कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पौधरोपण, गड्ढ़ा खोदान, निराई-गोड़ाई और झाड़ियों की सफाई आदि का मुआयना किया। इसके अलावा मजदूरों से मनरेगा कार्यो में आने वाली परेशानियों से संबंधित जानकारी हासिल की। निरीक्षण में दो सदस्यीय दल ने रेंज में मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों पर संतोष जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएफओ साउथ नीरज कुमार, रेंजर मैलानी डीएस यादव, फारेस्टर अजीत सिंह, माया प्रकाश सहित मनरेगा मजदूर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें