फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बच्चों के सिर से उठा बाप का हाथ: कार-बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 05 Feb 2025 10:25 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ में एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। चालक हादसे के बाद कार छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। गोला - अलीगंज मार्ग पर कार की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक कार मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कंजा निवासी अनिल वर्मा (58) अपने भतीजे मनोज कुमार (34) के साथ बुलेट बाइक से बेटी के घर गांव भदेड़ गए थे। वापस आते समय अलीगंज मार्ग पर उनकी बाइक कार से टकरा गई। इसमें अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज कुमार को सीएचसी में डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर सीओ गवेंद्र गौतम, क्राइम इंस्पेक्टर रविंद्र पांडे मौके पर पहुंच गए हैं। हादसा होते ही चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। अनिल वर्मा अपने पीछे पत्नी ऊषा देवी, एक पुत्र, दो बेटियां छोड़ गए हैं, जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। मनोज वर्मा अपने पीछे पत्नी अनुराधा और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें