फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: मैलानी-भीरा मार्ग पर जंगल में हुआ हादसा, मामा-भांजे की मौत, रातभर खंती में पड़े रहे दोनों

Tue, 03 Sep 2024 12:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मैलानी-भीरा मार्ग पर सोमवार रात सड़क हादसा हो गया। जंगल मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों पीलीभीत जनपद के रहने वाले थे।  
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामकरण संस्कार में शामिल होने बाइक से पलिया जा रहे पीलीभीत जिले के निवासी मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार रात लखीमपुर खीरी के मैलानी-भीरा मार्ग पर जंगल में हुआ। मंगलवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन


बताया गया है कि पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना के गांव जटपुरा निवासी शम्मू लाल (55) पुत्र जीवनलाल अपने रिश्ते के भांजे गजरौला के धर्मापुर निवासी दिनेश पुत्र नन्हें लाल के साथ सोमवार की देर शाम बाइक से पलिया जा रहे थे। पलिया में शम्मू लाल की पोती का नामकरण संस्कार था। 

पुलिस के अनुसार मैलानी-भीरा मार्ग पर जंगल में उनकी बाइक किसी वाहन से टकराकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। खंती में पानी भी भरा था। गंभीर घायल होने के चलते दोनों रातभर खंती में पड़े रहे, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें