लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में टेबल टेनिस और शतरंज की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
टेबल टेनिस के बाल वर्ग में रानी रेवती देवी, प्रयागराज के उदित चंद्रा प्रथम, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, प्रयागराज के अंशुमान यादव द्वितीय, सुल्तानपुर के लक्ष्यकांत तिवारी तृतीय, लखीमपुर के श्रेयश शुक्ला चतुर्थ और सुल्तानपुर के समर्थ पाण्डेय पंचम रहे। किशोर वर्ग में प्रयागराज के अर्पित चंद्रा प्रथम, सुल्तानपुर के अर्जुन पांडेय द्वितीय, कानपुर के प्रखर द्विवेदी तृतीय, जय यादव चतुर्थ और प्रयागराज के सुशांत सिंह पंचम रहे।
तरुण वर्ग में सुल्तानपुर के वीर प्रताप सिंह प्रथम, लखीमपुर के प्रिंस जायसवाल द्वितीय, सुल्तानपुर के अरनव सिंह तृतीय, लखीमपुर के अभय वर्मा चतुर्थ और कानपुर के कुशाग्र तिवारी पंचम रहे। समापन समारोह में एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद और प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
-शतरंज के बालक वर्ग में अवध जीते
शतरंज के बालक वर्ग में अवध, काशी, गोरक्ष और कानपुर क्रमश: पहले से चौथे स्थान पर रहे। किशोर और तरुण वर्ग में गोरक्ष प्रथम और अवध द्वितीय रहा। बालिका वर्ग के बाल वर्ग में अवध प्रथम, किशोर वर्ग में अवध प्रथम और तरुण वर्ग में गोरक्ष प्रांत प्रथम रहा। प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विजेताओं को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य डॉ.योगेंद्र सिंह। संवाद