फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भेड़, गाय और ट्रैक्टर से टकराईं बाइकें, चार लोग घायल

Tue, 01 Sep 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद पीलीभीत बस्ती हाईवे पर खड़े दोनों ट्रक। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ/मझगईं/उचौलिया। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। बिजुआ में बाइक भेड़ से टकराने पर दंपती, मझगईं में गाय से टकराने पर एक युवक और उचौलिया में ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

थाना भीरा क्षेत्र में मंगलवार को गांव देवरिया निवासी अमित कुमार राठौर (26) पत्नी पूजा देवी के साथ मालपुर से बाइक से लौट रहे थे। रड़ा-देवरिया मार्ग पर एक चरवाहा भेड़ों को सड़क पार करा रहा था। इसी दौरान एक भेड़ बाइक के सामने आ गई। तेज रफ्तार बाइक उससे टकराकर पलट गई। हादसे में अमित कुमार और गर्भवती पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी बिजुआ पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार पूजा देवी की हालत गंभीर है।
मझगईं में गांव सैय्यदपुरवा निवासी जसपाल निघासन स्थित ससुराल से देर रात घर लौट रहे थे। नौगवां पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई। जसपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मझगई पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। एंबुलेंस से उसे सीएचसी पलिया भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

उचौलिया में सोमवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटरा स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल की पहचान मोहदियापुर निवासी रवि कुमार गौतम (38) पुत्र रामदयाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर पहुंचाया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
-
ट्रकों की टक्कर में चालक समेत तीन घायल

फरधान। थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह चार बजे नेशनल 730 हाईवे के पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चालक और क्लीनर समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
यामीन ने बताया कि वह ट्रक में जूता-चप्पल भरकर बंगाल जा रहा था। वह पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर आधारपुर गांव के पास पहुंचा ही था। तभी काशीपुर से बस्ती मटर लेकर दूसरा ट्रक पीछे से आया और आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। इससे आगे वाला ट्रक गहरी खाई में घुस गया।
पीछे वाले ट्रक का चालक रशीद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परिचालक जुनैद को मामूली चोटें आईं। खाई में ट्रक घुसने से चालक अमीन भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के कारण सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाया। सीओ सदर विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें