फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Thu, 02 Oct 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



मोहम्मदी-उचौलिया। कोतवाली मोहम्मदी के गांव नयागांव निवासी 25 वर्षीय बाइक सवार अमित की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। अमित अपने ननिहाल बरबर से पूजा देखकर मंगलवार रात 11 बजे के करीब बाइक से घर वापस आ रहा था, तभी गलरई के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अमित की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया और गांव में हरदेव महाराज की होने वाली पूजा भी स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

उधर उचौलिया थाना क्षेत्र में गांव कोटरा निवासी 30 वर्षीय नीरू बुधवार शाम को मोहदियापुर की साप्ताहिक बाजार आया था। शाम करीब छह बजे बरखेरा तिराहे पर सड़क पार करते समय सीतापुर की तरफ से आ रहे ट्रक की टक्कर से नीरू गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल नीरू को शाहजहांपुर मेडिकल काॅलेज भेजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। नीरू के तीन बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा (7) और उससे छोटी दो बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। युवक के शव का शाहजहांपुर में पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें