फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छात्रा की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे प्रभारी निरीक्षक

विज्ञापन
मैलानी में छात्रा सरोज को ​शिक्षण सामग्री देते प्रभारी निरीक्षक बृजेश मौर्य।स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
मैलानी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने डिग्री कॉलेज की स्नातक प्रथम वर्ष की एक निर्धन छात्रा की पढ़ाई का खर्च खुद वहन करने का जिम्मा लेते हुए उसे शिक्षण सामग्री दिलवाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार को सुरजनपुर निवासी सरोज पुत्री अमरजीत सिंह ने महिला सुरक्षा केंद्र में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसके पिता पढ़ाई का खर्च नहीं दे रहे हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर पिता को थाने बुलाकर पुत्री सरोज को पढ़ाई का खर्च न देने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। पांच पुत्रियां हैं। मजदूरी कर बमुश्किल गुजर-बसर हो पाती है। इसलिए सरोज को आगे पढ़ा नहीं पा रहा हूं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने सरोज की फीस और पढ़ाई का खर्च खुद वहन करने का आश्वासन दिया। सरोज को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षण सामग्री प्रदान करने के साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें