फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: घने कोहरे की वजह सड़क पर खड़ी डीसीएम से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Mon, 11 Nov 2024 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से हादसा हो गया। अंदापुर गांव के पास सड़क पर खड़ी डीसीएम से बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के फरधान क्षेत्र में लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर डीसीएम से बाइक टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। हादसा सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से हुआ। 

विज्ञापन


फरधान थाना क्षेत्र नीमगांव के गांव परसेहरा कलां निवासी 30 वर्षीय शमशाद अपने भाई लुकमान को दवा दिलाने के लिए बाइक से जा रहे थे। उनके साथ 37 वर्षीय रिजवान भी थे। शमशाद के भाई रुखसार अहमद ने बताया कि तीनों को लखीमपुर से लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़नी थी। लखीमपुर-बेहजम मार्ग पर अंदापुर गांव के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़ी डीसीएम से टकरा गई।

सड़क पर खड़ी थी डीसीएम 
हादसे में बाइक चालक शमशाद और रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच में बैठे लुकमान को भी चोटें आईं। दुर्घटना का कारण सुबह घना कोहरा बताया जा रहा है। डीसीएम में सड़क पर खड़ी थी। कोहरे की वजह से बाइक सवार को डीसीएम नजर नहीं आई। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया मृतक के भाई रुखसार अहमद की तहरीर पर सड़क पर खड़ी डीसीएम चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

दुर्घटना में हेड कांस्टेबल घायल
भीरा थाना क्षेत्र की पड़रिया तुला चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल राजू वर्मा क्षेत्र में बाइक से गश्त पर गए थे। वापस आते समय मालपुर में दूसरे बाइक चालक से टक्कर हो गई। इससे राजू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि वे हेलमेट लगाए हुए थे। चौकी प्रभारी उमराव सिंह ने अपनी गाड़ी से पड़रिया तुला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है। दूसरे बाइक सवार को चौकी पर लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें