फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत

Fri, 01 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- सिकंद्राबाद क्षेत्र में हुई दूसरी घटना में बच्चा घायल
- अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, नहीं पहने थे हेल्मेट
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों ही दुघर्टनाओं में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। जबकि बाइक सवार हेल्मेट नहीं पहने थे।
थाना क्षेत्र गोला के ग्राम बैकुंठा निवासी लालू का 32 वर्षीय पुत्र भोला बुधवार को अपनी सुसराल बांकेगंज क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर गया था। वहां से किसी काम के चलते शाम को बाइक से बांकेगंज गया था। वापस लौटते समय रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे ससुराल के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार की रात घायल भोला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव चौकी क्षेत्र के ग्राम बहेरा निवासी शिवराम के 26 वर्षीय पुत्र विनोद अपने 10 वर्षीय भांजे शिवम को बाइक पर बिठाकर अपनी ससुराल महमदपुर गया था। गुरुवार की रात वहां से लौटते समय सल्लिहाबाद क्रेशर के निकट रायपुर मोड़ पर मोहम्मदी की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। विनोद ने हेल्मेट नहीं पहन रखा था। राहगीरों की सूचना पर चौकी प्रभारी सिकंद्राबाद सूर्यमणि यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में विनोद की मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक के भांजे घायल शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें