फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बाथरूम में खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिरा दो साल का मासूम... मौत

Fri, 18 Apr 2025 05:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गांव सेमराघाट में दो साल के बच्चे की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
इसी बाल्टी में गिरा था मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सेमराघाट में शुक्रवार को पानी से भरी बाल्टी में डूबने से दो साल के मासूम बच्चे के मौत हो गई। इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। दोपहर के बाद मासूम के शव को दफना दिया गया। 

विज्ञापन


गांव सेमराघाट निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ चिंटू का लगभग दो साल का पुत्र वर्षदीप सिंह शुक्रवार को घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते बाथरूम में चला गया। वहां पानी से भरी बाल्टी रखी थी। किसी तरह मासूम इस बाल्टी में सिर के बल गिर गया। सिर पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- एक और 'मुस्कान': पति की हत्या कर फंदे से लटकाया, बरेली में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षदीप को घर में न देख उसकी मां पहले उसे कमरों में देखा। फिर बाथरूम में गईं तो उनकी चीख निकल गई। मासूम औंधे मुंह बाल्टी में पड़ा हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मासूम की मां रो-रोकर बेसुध हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें