फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजुआ क्षेत्र में दो महिलाओं को सांप ने डसा, इलाज जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शुक्रवार सुबह दो महिलाओं को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी बिजुआ पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। इनमें एक महिला की हालत स्थिर जबकि दूसरी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पड़रिया तिलकापुर के मजरा त्रिकोलिया निवासी चंद्रकली शुक्रवार सुबह अपने पति चंद्रभाल के साथ खेत में धान की निराई कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। चंद्रभाल ने 108 एंबुलेंस से चंद्रकली को सीएचसी बिजुआ पहुंचाया। अब चंद्रकली की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
दूसरी घटना ग्राम पंचायत रामनगर कलां के मजरा जगनपुरवा की है। यहां बृजलाल की 58 वर्षीय पत्नी ब्रजरानी सुबह पशुओं के लिए खेत में चारा लेने गई थीं। चारा काटते समय किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। उन्हें घबराहट और उल्टी होने लगी। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी बिजुआ लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें