संवाद न्यूज एजेंसी
धौरहरा। धौरहरा और ईसानगर थाना क्षेत्र से दो 17 वर्षीय किशोरियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। एक मामले में किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने की बात कही गई है।
धौरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी एक सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। वहीं, ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को गणेशपुर गांव निवासी विकास गुप्ता बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरियों की तलाश की जा रही है।