फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीडीओ के निरीक्षण के दौरान गायब मिलीं दो सफाई कर्मचारी, निलंबित

Thu, 28 Sep 2023 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

विधायक और सीडीओ ने रामापुर ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गांव में गंदगी मिली। सफाई कर्मी सीमा वर्मा व सुमन वर्मा अनुपस्थित मिलीं। दोनों को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
सीडीओ ने किया गांवों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में जापानी एन्सेफलाइटिस (जेई), एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) , स्क्रब टायफस जैसी घातक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। मुख्य कारण गंदगी को बताया जा रहा है। इस पर डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने सदर ब्लॉक के गांव चंदपुरा, मुड़ियाखेड़ा, रामापुर में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो सफाईकर्मी नहीं मिले। इस पर दोनों को निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सीडीओ अनिल कुमार सिंह, विधायक योगेश वर्मा और डीपीआरओ सौम्यशील सिंह सदर ब्लॉक के चंदपुरा, मुड़ियाखेड़ा, रामापुर में साफ सफाई का जायजा लेने पहुंचे तो रामापुर ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी सीमा वर्मा व सुमन वर्मा अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। मामले में डीपीआरओ ने दोनों के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किया। 

उधर, ग्राम पंचायत मुड़िया खेड़ा में सड़क पर घूरा, गोबर डालने वाले पर सदर विधायक ने नाराजगी जताई। रामापुर में हाईवे पर अतिक्रमण कर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों को अफसरों ने तत्काल दुकान हटाने के निर्देश दिये। डीओ ने एडीपीआरओ को सफाई व्यवस्था की लगातार मॉनीटरिंग के निर्देश दिये। 
विज्ञापन


सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने चंदपुरा व मुड़िया खेड़ा में हर घर जल मिशन द्वारा क्षतिग्रस्त की गई सड़कों की मरम्मत न होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दो अक्तूबर तक औचक निरीक्षण होगा। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें