फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष ने चलाई गोली

विज्ञापन
घटना स्थल से बरामद हुआ कारतूस का खोखा। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मंगलम गेस्ट हाउस के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि इसी दौरान एक पक्ष ने दहशत फैलाने के मकसद से तमंचे से फायर झोंक दिया। हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा, जहां पर खाली कारतूस देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला हर्षी बंगला निवासी आशीष कमल रस्तोगी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे मोहल्ला मिश्राना निवासी अपने मित्र कपिल कुमार के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो लोग मोटर साइकिल से आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी।
वहीं कपिल बीच बचाव करता रहा, लेकिन वह नहीं माने। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों में से एक युवक ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, हालांकि फायर किसी को नहीं लगा। इसके बाद आरोपी भाग निकले। अचानक गोली चलने से घटनास्थल के आस पास के लोग सहम गए। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें