फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो सगे भाइयों को चाकू मारकर किया घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा ब्रह्म देव आश्रम में कुछ हमलावरों ने चाकू मारकर दो सगे भाइयों को घायल कर दिया। युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। युवकों की मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी राजेश्वरी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र मनीष और सुभांशु 31 मई की शाम छह बजे बाजार से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान बरवर मार्ग के निकट एक चक्की के पास पहले से मौजूद बहादुर नगर के तीन युवकों ने मनीष के पेट में चाकू मार दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख सुभांशु चिल्लाया तो आरोपियों ने उसको भी चाकू मार दिया।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। इसके बाद तीनों हमलावर परिवार को जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया। मनीष की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, मुकदमा लिखा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें