मारपीट में घायल पलिया नगर पालिकाकर्मी रामकुमार।
पलियाकलां। मोहल्ला बाजार द्वितीय में शुक्रवार रात एक युवक ने नगर पालिका में कार्यरत एक निजी कर्मचारी के घर में घुसकर उससे मारपीट की और सारा सामान तोड़ दिया। इससे कर्मचारी के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। मामले में पीड़ित ने पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता के साथ कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी है।
मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी पालिका कर्मी रामकुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे उसके यहां पूर्व में रहने वाले किरायेदार युवक घर में घुस आया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में कर्मचारी का सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। इसके बाद युवक ने रसोई, कमरे समेत अन्य जगहों का सारा सामान तोड़फोड़ दिया। आरोपी सिलिंडर से पाइप तक निकाल गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया है। संवाद