फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: डंपर से टकराई डाक विभाग की गाड़ी, दो लोगों की मौत, महिला समेत चार घायल

Fri, 02 Feb 2024 10:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर शहर में शुक्रवार सुबह पंडित दीनदयाल चौराहे के पास हादसा हो गया। डाक विभाग की गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। शहर में पंडित दीनदयाल चौराहे के पास डाक विभाग की गाड़ी मौरंग भरे डंपर से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि डाक विभाग की डाक ले जाने वाली गाड़ी शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे गोला की ओर जा रही थी। गाड़ी को डाक रनर ही चला रहा था। गाड़ी में कुछ सवारियां भी बैठी थीं। पंडित दीनदयाल चौराहे के पास यह गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। 

एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। एक मृतक की पहचान शिवकुमार के तौर पर हुई है। दूसरे मृतक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें