फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पति ने ही अवैध संबंधों के शक में गला दबाकर की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
आरोपी ​श्रीकेशन
विज्ञापन
महेवागंज/ सुंदरवल। फूलबेहड़ के गांव पकरिया में 52 वर्षीय पराना की हत्या उसके पति श्रीकेशन ने ही अवैध संबंधों के शक में गला दबाकर की थी। शव अपने खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया और फिर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी पति को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले गांव पकरिया निवासी श्रीकेशन की पत्नी पराना का शव उसके ही खेत में दबा मिला था। पराना एक महीने से लापता थीं। पति श्रीकेशन ने उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बाद में पति ने ही पराना का शव खेत में दबा होने की पुलिस को जानकारी दी थी। हालांकि उस समय श्रीकेशन ने हत्या करने की बात स्वीकार नहीं की थी, लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
बकौल पुलिस, श्रीकेशन ने बताया कि उसे पत्नी के गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। 17 दिसंबर की उसने पत्नी को प्रेमी से मिलकर जाते देख लिया था। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में उसने पराना की गला दबाकर हत्या कर दी। रात में गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अपने ही खेत में गहरा गड्ढा खोद कर शव गाड़ दिया था।
विज्ञापन



किसी को शक न हो इसलिए दर्ज कराई थी गुमशुदगी
पुलिस के मुताबिक, श्रीकेशन ने बताया कि पत्नी की हत्या का किसी को शक न हो इसलिए वह भी लोगों के साथ उसकी तलाश में जुटा रहा। इसके बाद 26 दिसंबर को उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। उधर, मृतका की भाभी राधा और श्रीकेशन के भतीजे सज्जन भी पराना की खोजबीन कर रहे थे। राधा ने ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई थी। बताते हैं कि संदेह के घेरे में आने पर खुद श्रीकेशन ने 25 जनवरी को पुलिस को तहरीर देकर पत्नी का शव उसके ही खेत में दबा होने की जानकारी दी थी।
-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई थी गला दबाने से मौत की पुष्टि
डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार की मौजूदगी में फूलबेहड़ पुलिस ने खेत से महिला का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने श्रीकेशन, भतीजे सज्जन समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। सीओ धौरहरा पीपी सिंह ने बताया कि श्रीकेशन ने हत्या करने से लेकर शव छिपाने तक की पूरी घटना कुबूल की है। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि मृतका की भाभी राधा की तहरीर पर श्रीकेशन के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा तरमीम कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें