धौरहरा क्षेत्र में भेड़िये का मचा शोर
धौरहरा वन रेंज के गांव देवीपुरवा में बृहस्पतिवार की रात खेत की रखवाली करने गए युवक पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने भेड़िया होने की बात कही, जबकि वन विभाग सियार होने की बात कह रहा है। प्रधान सुरेन्द्र वर्मा ने भी एक सियार होना बताया है, जो दो-तीन दिन से जानवरों पर भी हमला कर रहा है। जंगली जानवर के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि कोई सियार है। कुछ मवेशियों पर भी हमला कर चुका है।