फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Fri, 20 Jun 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलटा ट्रक-संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर/पलिया/खीरी। अलग-अलग जगह दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खजुरिया मार्ग पर सिंगाही से संपूर्णानगर की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सिंगाही खुर्द निवासी गोविंद के पुत्र विशाल (18) की मौत हो गई। वे मजदूरों को लेने के लिए जा रहे थे। बताया गया है कि मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि वह पांच-भाई बहन में तीसरे नंबर का था।
खीरी के गांव परसा निवासी राम तिवारी (45) बृहस्पतिवार शाम पांच बजे लखीमपुर से काम निपटाकर बाइक से लौट रहे थे। रामापुर की ओर पनगी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राम तिवारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना में दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

कठिना नदी पुल के पास कोयले से भरा ट्रक पलटा


अमीरनगर। लखीमपुर से मोहम्मदी की तरफ कोयला से भरा जा रहा ट्रक शुक्रवार सुबह अंवला जंगल के कठिना नदी के पुल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक शाहनवाज के हल्की चोटें आई हैं। वह बनारस से सितारगंज जा रहा था। दूसरी घटना लखीमपुर से हरियाणा के लिए दुल्हन को लेकर जा रही स्काॅर्पियो गाड़ी जैसे ही कठिना नदी के पुल के आगे मोड़ पर पहुंची, वैसे ही अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी। स्कॉर्पियो में बैठे सभी लोग बच गए। संवाद

पलटा ट्रक-संवाद

पलटा ट्रक-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें