फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया पीड़ित दो मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को दो और मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जिनका इलाज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार को दस्त आने की शिकायत पर पुनीत तिवारी और कृष्ण कुमार गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि डायरिया होने पर इस बात का सबसे पहले ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। इसलिए समय-समय पर ओआरएस का घोल पीते रहें। ओआरएस न होने पर एक गिलास पानी में एक चुटकी नमक और थोड़ी-सी शक्कर मिलाकर बार-बार पीयें। साफ-सुथरे फलों का रस पिएं। दस्त आने पर अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें। दूध और इससे बनी चीजों का परहेज करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें