फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर छापामारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। नगर में संचालित दो नर्सिंग होम पर सीएचसी अधीक्षक ने छापा मारा। मौका पाकर नर्सिंग होम का स्टाफ भाग गए। इस कार्रवाई से कस्बे में चल रहे कुछ अवैध नर्सिंग होम बंद हो गए।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने टीम के साथ शुक्रवार सुबह 10 बजे करीब मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर सिटी नर्सिंग होम पर छापा मारा जहां डाक्टरों का कोई स्टाफ नहीं मिला। अन्य स्टाफ कर्मी भाग निकले। सीएचसी अधीक्षक ने नर्सिंग होम के मालिक को पत्र दिखाने के लिए नोटिस जारी किया। इसके अलावा कस्बे के अंदर तालिब अली चौराहे के समीप न्यू लाइफ लाइन सेंटर पर मेडिकल टीम ने छापा मारा जहां डॉक्टर नहीं मिले। यहां स्टाफ कर्मी ने रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाया लेकिन अन्य प्रपत्र नहीं दिखा सके।
अधीक्षक ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर सभी कागज दिखाने को कहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इन नर्सिंग होम पर दलालों द्वारा प्रसव कराने वाली महिलाओं को फंसा कर मोटी रकम लेने की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। इसके अलावा नर्सिंग होम संचालित करने के कोई मानक पूरे नहीं मिले जिससे संक्रमण फैलने की अधिक आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि दोनों नर्सिंग होम संचालकों से अभिलेख मांगे गए हैं। अभिलेख देखने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें