फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चलतुआ से किशनपुर अभयारण्य फिर पहुंचे दो नेपाली हाथी

Sat, 15 Nov 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा जंगल में विचरण करते नेपाल के हाथी। स्रोत : वन विभाग
विज्ञापन
बांकेगंज। चलतुआ जंगल में पिछले चार दिन से डेरा डाले दो टस्कर हाथी शुक्रवार की सुबह यहां से किशनपुर अभयारण्य के झादीताल पहुंच गए। निगरानी टीमों के खदेड़ने पर दोनों शारदा नदी की ओर चले गए।
विज्ञापन

चलतुआ जंगल में प्रवास के दौरान इन हाथियों ने बफरजोन की सुल्तानपुर बीट से लेकर खुटार रेंज से सटे खेतों में किसानों की फसलें चरकर और रौंद कर बर्बाद कर डालीं। इसके बाद फिर चलतुआ जंगल में डेरा डाल दिया। यहां आराम करने के बाद शुक्रवार सुबह किशनपुर अभयारण्य की ओर कूच कर झादीताल के पास पहुंच गए। हाथियों के यहां से जाने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि दुधवा के जंगलों में पहुंचे 35 नेपाली हाथी दो झुंडों में बंटकर उत्तर और दक्षिण सोनारीपुर जंगलों में विचरण करते देखे जा रहे। निगरानी टीमों को दो हाथियों की लोकेशन किशनपुर अभयारण्य के झादीताल किनारे मिली थी। वनकर्मियों से जंगल के अंदर मौजूद हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश गए हैं। निगरानी टीमों के मुताबिक, शनिवार को हाथियों लोकेशन सोनारीपुर जंगल के अंदर मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें