फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाजपा कार्यकर्ता पर हमले के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीती नौ नवंबर को भाजपा कार्यकर्ता शांतनु तिवारी पर हुए हमले की घटना में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल के साथ ही कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटना वाले दिन इसी पिस्टल का प्रयोग कर मोहल्ले में दहशत फैलाई थी। फिलहाल अभी तक घटना के नामजद दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि भाजपा कार्यकर्ता और सदर विधायक योगेश वर्मा के बेहद करीबी शांतनु पर निश्चय सिंह तोमर व देवेंद्र वर्मा (देवा) अपने 30 से 40 अज्ञात युवकों के साथ हमला करते हुए उनकी कार तोड़ी और कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने सात लोगों का पहले ही चालान भेजा था, इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। शनिवार को पुलिस ने एक और आरोपी सूरज निगम को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से अवैध पिस्टल भी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हैं। जल्द उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें