फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खैर की लकड़ी की कटाई मामले में दो और आरोपी किए गिरफ्तार

Sun, 05 Oct 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मझगईं रेंज के जंगल में खैर की लकड़ी के कटान के मामले में वन विभाग ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि मझगईं रेंज क्षेत्र से खैर की बेशकीमती लकड़ी कटान के मामले में वन विभाग ने 13 आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। लकड़ी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए गठित वन कर्मियों की टीम ने दो आरोपियों सीतापुर जिले के थाना पकरिया क्षेत्र के शाकिर और सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
मामले में टीम ने शुक्रवार को दो और आरोपियों थाना सिंगाही के भिड़ौरा गांव निवासी जावेद और पप्पू उर्फ इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। संरक्षित जंगल में अवैध लकड़ी के कटान मामलों में संलिप्तता उजागर होने पर उनका नाम नियमानुसार वन माफिया के रूप में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें