फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरीः बच्चे के नाजुक अंग को काटने की कोशिश, पीड़ित बोला- साइकिल पर आए थे दो नकाबपोश

Fri, 05 Mar 2021 10:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

-गोला सीएचसी में इलाज के बाद बच्चा जिला अस्पताल रेफर 
-डॉक्टर बोले- बच्चे के नाजुक अंग के अगले हिस्से की स्किन कटी है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में दोपहर को एक आठ साल के मासूम के नाजुक अंग काटे जाने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार वालों ने डायल 112 पुलिस को सूचना देकर बच्चे को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों से मामले की जानकारी की और मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर मैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती अपने आठ साल के पुत्र को एंबुलेंस से लेकर गोला सीएचसी पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि वह अपने खेत पर गन्ने की छिलाई कर रहे थे। दोपहर के वक्त उनका बेटा भी वहीं खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे ने बताया कि रास्ते में साइकिल से आए नकाबपोश दो लोगों ने उसके नाजुक अंग को काटने का प्रयास किया है। 

दंपती ने मामले की सूचना 112 पुलिस को दी और बच्चे को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से लेकर सीएचसी गोला आ गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीओ रवींद्र कुमार वर्मा, मैलानी प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ल के साथ गांव पहुंचे और उन्होंने लोगों से पूछताछ कर मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बच्चे के नाजुक अंग के अगले हिस्से की स्किन कटी है, चोट अधिक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
- डॉ. एसडी गोस्वामी, चिकित्साधिकारी सीएचसी गोला 

जमीन पर खून की बूंदें पड़ी मिली हैं। पास में कई गन्ने कटे पड़े मिले हैं। शायद गन्ना काटते समय बच्चे को हंसिए से चोट लगी है। मामले की जांच की जा रही है। बच्चे से बात करने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार वर्मा, सीओ गोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें