फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चूल्हे की चिंगारी और सिलिंडर फटने से दो घरों में लगी आग

Fri, 13 Mar 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आग लगने से जला रामू का घर।संवाद
विज्ञापन
बिजुआ/बेहजम। जिले के अलग-अलग गांवों में आग लगने की दो घटनाओं में छप्परदार घर और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, दोनों परिवारों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ापुर सवारान में शुक्रवार दोपहर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रामू के छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर जलकर राख हो गया। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और आसपास के मकानों को बचा लिया। सूचना पर पहुंची लेखपाल मंजू गौतम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।
उधर बेहजम क्षेत्र के गांव लखनापुर में विनोद कुमार के घर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर फटने से पूरा घर आग की चपेट में आ गया और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल उपेंद्र सिंह के अनुसार, गैस सिलिंडर में लीकेज होने से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें