-रासलीला : धौरहरा के श्रीराम वाटिका धाम में श्री राम नाम जप महायज्ञ एवं रासलीला का मंचन सुबह 10 बजे से।
-पौधरोपण : अलीगंज के कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से आयोजित विशेष शिविर में प्राथमिक विद्यालय ग्राम रामपुर जंगल के परिसर में पौधरोपण व स्वयंसेवक कृषक संवाद सुबह 10 बजे से।
-गायत्री महायज्ञ : निघासन के बरोठा गांव में तीसरे दिन पंचकुंडीय श्री गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन सुबह 10 बजे से।
-शतचंडी महायज्ञ : नीमगांव के लखनियापुर गांव में शतचंडी महायज्ञ और गांव उत्सव कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से।
-रामलीला : फत्तेपुर के नकारा गांव में पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ में रासलीला व रामलीला दोपहर 2 बजे से।
-होली मिलन : शहर के सीटाडेल बैंक्वेट हॉल में होली मिलन समारोह सायं 4 बजे से।