फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला डिपो में दो चालक और मिले संक्रमित, बस अड्डा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी-गोला गोकर्णनाथ। गोला डिपो में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को पांच लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को दो और चालक संक्रमित मिले। सात लोगों में कोरोना की पुष्टि होने से डिपो परिसर में हड़कंप मच गया। एहतियातन तहसील प्रशासन ने एआरएम को 24 घंटे के लिए डिपो से बस संचालन बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रोजाना की तरह बुधवार को भी डिपो से अधिकतर बसें रूट पर रवाना हो चुकी थी। दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट में दो चालकों के संक्रमित मिलने से डिपो परिसर से लेकर पॉजिटिव मिले लोगों के घरों में अफरातफरी मच गई। स्वास्थ्य महकमे ने दोनों चालकों के घर से 100 मीटर की परिधि को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए हैं। वहीं तहसील प्रशासन ने एआरएम को डिपो से 24 घंटे के लिए बस संचालन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य महकमे ने संक्रमित मिलने वालों के घर के आसपास रह रहे लोगों की स्क्रीनिंग कराई।
बस अड्डा रहेगा बंद, बाहर से होगा संचालन
रोडवेज बस अड्डा गुरुवार को बंद रहेगा। जो बसें रूट से वापस आएंगी वह भी डिपो नहीं जाएंगी। आज यानि गुरुवार को ये बसें फिर से अपने निर्धारित रूट पर रवाना हो सकेंगी।
विज्ञापन

निगम बसों को अन्य डिपो से लेना होगा डीजल
बस अड्डा होने से निगम की बसों के आगे डीजल की दिक्कत आएगी। इस संबंध में केंद्र प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि बस अड्डा बंद होने के कारण निगम के परिचालक किसी भी रोडवेज बस अड्डे के डिपो से बस में डीजल डलवा सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने से 24 घंटे के लिए बस अड्डा बंद रहेगा। रूट पर संचालित बसें डिपो पर नहीं आएंगी। दूसरे दिन भी वह निर्धारित रूट पर जा सकेंगी।
-अरविंद सिंह, केंद्र प्रभारी, गोला डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें