फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से महिला समेत दो की मौत  

Thu, 14 Sep 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन माह की गर्भवती थी मृतका लक्ष्मी, इलाज के दौरान तोड़ा दोनों ने दम
विज्ञापन

 जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहर खाने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।  
खीरी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी सुमित वर्मा की शादी 18 फरवरी को सरखनपुर निवासी हीरालाल की पुत्री लक्ष्मी देवी(21) के साथ हुई थी। सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते लक्ष्मी ने जहर खा लिया, जिसके बाद परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए सीतापुर रोड स्थित शांति धर्मार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था। करीब 48 घंटे बाद बुधवार शाम लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों के मुताबिक लक्ष्मी तीन माह की गर्भवती थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फरधान थाना क्षेत्र में गांव परसेहरा निवासी वीरेंद्र कुमार के पुत्र सुधीर कुमार(20) ने भी बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सुधीर ने भी दम तोड़ दिया। आत्महत्या के कारणों के बारे में परिवार वालों ने जानकारी से इनकार किया है। दोनों मामलों में पुलिस को खबर नहीं की गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें