फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सिलेंडर फटने से छत ढही, छह झुलसे

Fri, 22 Dec 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
फट गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शहर की सब्जी मंडी में स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर चल रहे सब्जी बनाने के कारखाने में एक छोटा और एक बड़ा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे मकान की छत ढह गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान तक हिल गए। आग की चपेट में आकर महिलाओं समेत छह लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में झुलसे सभी लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सभी को छुट्टी दे दी।
हादसा शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे हुआ। शहर की सब्जी मंडी में स्थित पंकज शुक्ला का काफी पुराना मकान है। उनकी द्वारिका पूड़ी वाले के नाम से मशहूर दुकान है। पूड़ी सब्जी का कारखाना इसी मकान की दूसरी मंजिल पर चल रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गैस रिसाव होने से छोटे पांच किलो के सिलेंडर में आग लग गई। जब तक वहां काम कर रहे कारीगर आग पर काबू पाते, तब तक पास में रखे बड़े सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। दोनों सिलेंडर जल उठे। इस पर कारीगर और परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकल गए। इस दौरान दोनों सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए। धमाके से दूसरी मंजिल की छत भरभराकर गिर पड़ी। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान भी हिल गए।
विज्ञापन

हादसे में पंकज के मकान में किराए पर रहने वाली मीना गुप्ता (35), धर्मेंद्र गुप्ता (36), शीर्ष गुप्ता (40), महेश गुप्ता (38) के अलावा पड़ोसन रागिनी गुप्ता (32) पत्नी विकास गुप्ता झुलस गईं। वहीं मछली विक्रेता लक्ष्मण कश्यप भी इसी दौरान किसी काम से कारखाने में आए हुए थे, जो हादसे के दौरान झुलस गए।
विज्ञापन

सूचना पर एसएसआई केपी गौड़, एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव-राहत कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत की, तब कहीं जाकर आग पर काबू पा सके। उधर, पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। हादसे से अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर नगेंद्र सिंह और सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने घटना स्थल की जांच की और आसपास के लोगों से जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें