फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्राॅली की चपेट में आकर दो बाइक सवार जख्मी

विज्ञापन
पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर ट्रैक्टर में घुसी बाइक। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर तेज रफ्तार गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में बाइक के टकराने से दो लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आमने-सामने की टक्कर हुई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पलिया-संपूर्णानगर मार्ग पर हुई दुर्घटना में 18 वर्षीय अंसारी और 16 वर्षीय अब्दुल्ला घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक बाइक से संपूर्णानगर की ओर जा रहे थे, जबकि उधर से गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली चीनी मिल की ओर आ रही थी। पुराना बस स्टैंड के पास आमने-सामने हादसा हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी करा ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें