महेवागंज। कोतवाली सदर क्षेत्र में शनिवार देर शाम दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इसी दौरान आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गए। इससे दो सगे भाइयों में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना फूलबेहड़ के गांव खईयां निवासी भगौती प्रसाद का पुत्र दीपक शनिवार शाम अपने छोटे भाई 23 वर्षीय नवनीत को लेकर बाइक से लखीमपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इस बीच मंझरा के निकट सामने से दूसरी बाइक से अपने घर जा रहे अनुराग पुत्र सर्वेश से टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। बताते हैं, इस दौरान अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों युवकों को कुचल दिया।
हादसे में नवनीत की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई दीपक और दूसरी बाइक सवार अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक करीब एक किलोमीटर दूर ट्रक को छोड़ मौके से भाग निकला। पुलिस ने बताया शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।