फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर और होटल में कर रखा था अवैध पटाखों का भंडारण, दो गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से घर और होटल में किए गए पटाखों के भंडारण के मामले में दो आरोपियों का चालान भेजा है। दोनाें के कब्जे से करीब साढ़े तीन क्विंटल अवैध पटाखा भी बरामद हुए। दिवाली पर्व को लेकर पुलिस लगातार छापा मारकर अवैध तरीके से रखे गए पटाखों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रामापुर क्षेत्र में पटाखों के अवैध भंडारण की सूचना मिली। इस पर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान कस्बे के संजय कुमार जायसवाल के होटल में दूसरी मंजिल के कमरे में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली। इसमें तिकोना पटाखा, 150 पैकेट अनार, 19 पैकेट पटकिया, 12 बंडल मुर्गा तीली वाला, 200 मास्व बम, पांच डिब्बी चरखी, नौ डिब्बा ग्राउंड चक्कर समेत भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे गए पटाखे बरामद किए हैं।
इधर रामू निवासी रसौरा के घर में दबिश दी गई तो उसके पास से भी गत्तों से 12 स्टार, रोवो, करेक्टलिंग स्पार्कल्स, रॉकेट, डांसिंग बटर फ्लाई, मार्स रेड, मिर्ची पटाखा, बिजली क्रैकर्स, ग्राउंड चक्कर, बूम्बा, वॉटर फ्लाई, जयमाला सहित सैकड़ों अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन


दो हजार तिकोना पटाखे बरामद

मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव मगदापुर में पुलिस ने दो हजार तिकोना पटाखे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मगदापुर गांव पहुंचे। वंहा एक घर से दो हजार तिकोना पटाखें एक प्लास्टिक के बोरे में बरामद किए हैं। पुलिस ने पटाखे जब्त कर लिए हैं। संवाद

पटाखा बिक्री के लिए जिले में 57 दुकानदार वैध

लखीमपुर खीरी। जिला अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन ने बताया कि पूरे जिले में पटाखा बेंचने के लिए 57 दुकानदार वैध हैं। इसके अलावा जिनके पास लाइसेंस नहीं है वह किसी भी हाल में न तो पटाखों का भंडारण करेंगे और न ही उन्हें कहीं बेंच सकेंगे। मौजूदा समय में ऐसे दुकानदारों के खिलाफ छापा मारने का अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। हां दीवाली पर्व को लेकर दुकानदाराें के अस्थायी लाइसेंस बनाए जाएंगे। यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें