फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ब्राउन शुगर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ब्राउन शुगर के साथ पकड़े आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा से सटे पलिया क्षेत्र में पुलिस को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली। एक दिन पहले विक्की नेपाली को जेल भेजने के बाद मंगलवार को पुलिस ने पलिया-दुधवा रोड स्थित साईं मंदिर के पास से दो युवकों को 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से ब्राउन शुगर के अलावा 27 हजार रुपये भारतीय मुद्रा, 26 हजार नेपाली मुद्रा, एक एफजेड बाइक और एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद हुए। बाइक को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज कुमार शर्मा निवासी सिंघहिया कस्बा पलिया और उमेश राना निवासी धनगढ़ी, जनपद कैलाली (नेपाल) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें