फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चलती बाइक से फोन लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। 30 जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्मॉल फाइनेंस बैंक के शाखा प्रबंधक से मोबाइल फोन लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विवेक कुमार और अनुज कुमार निवासी गांव अजीजपुर रझौआ, थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती रेती (हनुमत धाम के पास) निवासी तथा मूल रूप से हंसापुर, थाना बंडा निवासी विजय सिंह स्मॉल फाइनेंस कंपनी की शाहजहांपुर शाखा में ब्रांच मैनेजर हैं। 30 जुलाई को वह सेंटर मैनेजर अरुण कुमार के साथ हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के सरावर गांव से समूह ऋण की वसूली कर लौट रहे थे। उचौलिया थाना क्षेत्र में मोहदियापुर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश चलती बाइक से उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर वनकागांव मार्ग की ओर फरार हो गए थे। पीड़ित ने उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भाग निकले।
क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर बुधवार को हरिहरपुर रेल अंडरपास के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें