फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार रहा मौसम का सबसे गर्म दिन

Tue, 17 May 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्म हवा के थपेड़ों से झुलसे लोग, पूरे दिन सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

जनजीवन अस्तव्यस्त, भीषण गर्मी से बीमार हो रहे लोग, बढ़ा चिड़चिड़ापन
आसमान से बरसती आग और गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख कर दिया है। सूरज की तपन से लोग बिलबिला उठे हैं। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से पक्के मकान भट्ठियो में तब्दील नजर आ रहे हैं। मंगलवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। 
मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है। मंगलवार को सुबह से आसमान साफ रहा। इससे सूरज की चमक रोज से कुछ ज्यादा ही थी। सूरज की तेज किरणों ने सुबह से ही आग बरसानी शुरू  कर दी। दोपहर तक पूरा शहर तपने लगा। भीषण गर्मी से लोग दिन भर बेचैन रहेे। धरती भी गर्म तवे सी तपती रही। 
विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी से लोगों की मुसीबतें और ज्यादा बढ़ गई हैं। हालत यह है कि दिन में लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। इसके चलते दोपहर में सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा नजर आया। शाम छह बजे के बाद मौसम में कुछ बदलाव आया लेकिन उमस के कारण लोग बेहाल रहे। पक्के मकानों के अंदर रात में भी बैठना मुश्किल हो गया। 
एक तो भीषण गर्मी ऊपर से बिजली कटौती दाद में खाज का काम कर रही है। दोपहर में ढाई घंटे की बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। दिन में सड़कों पर सन्नाटा रहा तो सूरज डूबते ही शहर में रौनक लौट आई। लोगों ने घरों से निकल कर राहत महसूस की।
कड़ी धूप और भीषण गर्मी के चलते डीएम ने 17 और 18 मई को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम के आदेश के बावजूद कई स्कूल खुले रहे। इन स्कूलों के बच्चों को दोपहर के समय स्कूल से घर लौटने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। गर्मी को देखते हुए कई संस्थाओं ने शहर में प्याऊ लगवाकर राहत दी है।

चित्रगुप्त कायस्थ सभा ने लगवाया प्याऊ 
जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा ने राहगीरों को राहत देने के लिए शाहपुरा कोठी चौराहे पर शीतल जल का प्याऊ लगवाया है। प्याऊ लगवाने में श्याम स्वरूप श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सतीश कुमार दत्त का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर वेद प्रकाश श्रीवास्तव, राजीवरतन खरे, ओपी श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, रमेश पांडिया, शशि श्रीवास्तव, रीना अस्थाना, विजय श्रीवास्तव, बजरंग बहादुर, राम बहादुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। भीषण गर्मी व तपती धूप को देखते हुए युवा व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शेर सिंह चौराहे पर  प्याऊ लगवाए। प्याऊ लग जाने से जहां अस्पताल आने-जाने वाले तमाम लोगों को राहत मिली है वहीं राहगीरों को भी। लोगों ने व्यापारी नेता को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें