फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल का अजब-गजब कारनामा

Tue, 17 May 2016 10:18 PM IST
केके मौर्या-सिंगाही-निघासन।
विज्ञापन
- फोटो : क
विज्ञापन
पुत्रवधू को ससुर की पत्नी बनाया, जीवित को मृत दिखाकर छह बीघा जमीन की वरासत की  
विज्ञापन

एसडीएम ने लेखपाल को लगाई फटकार, सुधार न होने पर दर्ज कराएंगे रिपोर्ट 
सिंगहा हल्के के लेखपाल ने सरकारी अभिलेखों में एक अजब गजब कारनामा कर दिखाया। लेखपाल ने पुत्रवधू को उसके ही ससुर की पत्नी बना दिया। इतना ही नहीं उसे मृत भी दिखाया उसके बाद उसके नाम छह बीघा जमीन की उसके ससुर के नाम वरासत कर दी। पीड़ित महिला अधिकारियों के चक्कर काटते हुए तंग आ चुकी है।  एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को जमकर फटकार लगाई और शीघ्र ही मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया। निस्तारण न होने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने की चेतावनी दी है। 
क्षेत्र के गांव सिंगहा निवासी माया देवी पत्नी विश्राम ने बताया कि उसके ससुर के चार बेटे रामलखन, भारत राम, सूरज और विश्राम हैं। जब चारों भाइयों में बंटवारा हुआ तो विश्राम के साथ उसके पिता इतवारी और सास नंदरानी रहने लगे। नंदरानी बहू माया देवी की सेवा से खुश थी। इसी कारण उन्होंने अपने नाम की छह बीघा जमीन जरिए बैनामा उसके नाम करवा दी। जमीन की दाखिल खारिज आदि भी हो गई। छह साल पहले नंदरानी की मौत हो गई। आरोप है कि लेखपाल ने नंदरानी के स्थान पर माया देवी को मृत दिखाया। उसके बाद उसे इतवारी की पत्नी बना दिया और फिर छह बीघा जमीन इतवारी के नाम चढ़ा दी। इस बात की भनक जब माया देवी को लगी तो वह तहसील और समाधान दिवस के चक्कर काटने लगी। आरोप है कि लेखपाल ने माया देवी से मुकदमा करने के बाद ही मामले का निस्तारण करने की बात कही। इस पर माया देवी नाराज हो गई। उसने मामले की शिकायत एसडीएम लवकुमार से की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए हल्का लेखपाल साहब लाल को बुलाकर जमकर फटकार लगाते हुए मामले का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छह साल पहले वहां लेखपाल डल्लाराम की तैनाती थी। उन्होंने ही पुत्रवधू को उसके ससुर की पत्नी दिखाया। बाद में उसे मृत दिखाकर उसकी जमीन इतवारी के नाम कर दी। लेखपाल रिटायर हो चुका है। वर्तमान में लेखपाल को एक सप्ताह का समय दिया गया है। समस्या का निस्तारण न होने पर दोनों लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
-लव कुमार, एसडीएम 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें