फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खड़ी डीसीएम में पीछे से घुसा ट्रक, हेल्पर घायल

Tue, 03 Jun 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लखीमपुर मार्ग पर क्षतिग्रस्त खड़ा ट्रक। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
भीखमपुर। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर सोमवार रात करीब ढाई बजे नहर पुल के आगे लखीमपुर मार्ग पर इंजन में खराबी आने से डीसीएम खड़ी हुई थी। पीछे से आ रहे सीमेंट बल्कर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे बल्कर ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हेल्पर नईम गाजी निवासी रोजा शाहजहांपुर के पैर में चोटें आई हैं। उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाया गया। ट्रक सीमेंट लेकर शाहजहांपुर से नेपाल जा रहा था, जबकि डीसीएम डिस्टलरी वाटर लेकर लखीमपुर जा रही थी।
विज्ञापन

पीछे से टक्कर लगने से डीसीएम खंदक में घुस गई। क्षतिग्रस्त होने से उसमें काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही दोनों चालक बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद काफी जाम लग गया। मौके पर पर पहुंची मितौली पुलिस ने जाम हटवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें