सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में शनिवार को सिकंदराबाद-कस्ता मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव पिपरी नारायनपुर निवासी 50 वर्षीय प्रमोद कुमार शनिवार को ई-रिक्शा लेकर जा रहा था। इसी दौरान शिवाला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान प्रमोद कुमार की मौत हो गई। ई रिक्शा में एक और व्यक्ति बैठा था, जिसे हल्की चोटें आई, पर उसके बारे में पता नहीं चल सका है।