फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ऑनलाइन ठगी से परेशान युवक ने जहर खाकर दे दी जान

Sun, 26 Oct 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। ग्राम सिद्दनपुरवा निवासी इंद्रजीत के पुत्र सत्यवान (32) ने पांच अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लखीमपुर एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। बाद में प्राइवेट हॉस्पिटल लखनऊ में इलाज के दौरान आठ अक्तूबर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता का आरोप है कि एक व्यक्ति, जो खुद को पंकज सिंह निवासी लखनऊ बता रहा था। उसने उनके बेटे को फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने और पैसों के लेनदेन के नाम पर धोखा दिया। आरोप है कि आरोपी ने धमकाकर 67,950 ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और दो लाख रुपये और मांगने लगा।
मानसिक दबाव में आकर सत्यवान ने जहर खा लिया। इससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें