फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से खाई में ट्रॉली गिरी, एक मरा

Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
 ब्यूरो महेवागंज खीरी।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- हादसे में छह घायल, तीन की हालत गंभीर 
बस की टक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई, जिसमें ट्राली सवार एक की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जाती है। हादसा लिलौटी मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मैनहा गांव निवासी दिवाकर की पुत्री का रविवार को मुंडन था। परिवार के लोगों के साथ कुछ रिश्तेदार भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर आए थे। सभी लोग मुंडन कराकर दोपहर बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से घर वापस लौट रहे थे। बताते हैं मझरा स्थित एसएसबी कैंप के आगे लिलौटी मोड़ के करीब निघासन की ओर जा रही प्राइवेट बस ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में गिरकर पलट गई, जिसे ट्रॉली में सवार लोग नीचे दब गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर राहगीर उन्हें बचाने में जुट गए। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मददगारों ने दबे लोगों को बाहर निकाला। इसमें सीतापुर के तालगांव थाने के परसेंडी गांव निवासी 31 वर्षीय कोल्हारे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही हादसे में घायल फूलबेहड़ के दनकूपुरवा निवासी रामसुमेर, निघासन के परागीपुरवा निवासी पंकज कुमार को जिला अस्पताल भेजा। हादसे में मौजूदा ग्राम प्रधान पूनम देवी समेत कुछ लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। जिनकी मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें