फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की रानी की रंगोली बनाकर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
छात्राओं ने रानी लक्ष्मी बाई की रंगोली बनाकर जलाए दीये।
विज्ञापन
आर्यकन्या महाविद्यालय में हुई गोष्ठी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्टी की। छात्राओं ने झांसी की रानी की रंगोली बनाकर 75 दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान हिंदी प्रवक्ता शशिप्रभा बाजपेई ने कहा कि झांसी स्मारक जाकर उस शक्ति को आत्मसात कर समाज में कार्य करने की जरूरत है। परिषद के पंकज पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में आधी आबादी को रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेकर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देना होगा। नारी हमेशा शक्ति का स्वरुप रही है। इसका उदाहरण रानी लक्ष्मीबाई हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसी महान वीरांगनाओं के बारे में युवा पीढ़ी को बताने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वीणा गोपाल मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निरंतन होना चाहिए। इससे छात्राओं को प्रेरणा लेकर उसे अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। संचालन डॉ. सुशीला सरोज ने किया। छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई की रंगोली और उस पर 75 दीप जलाकर श्रद्धाजंलि दी। डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. गीता शुक्ला विद्यार्थी परिषद की निहारिका, अमन गुप्ता, सुदीप अवस्थी, अनिरुद्ध, लक्ष्मी सहित कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें