लखीमपुर खीरी। जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जनपदीय अंडर आयु वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के ट्रायल सोमवार से शुरू होंगे। ट्रायल लखीमपुर स्थित चेस एकेडमी, इमली चौराहा पर निशुल्क आयोजित किए जाएंगे।
एसोसिएशन के सचिव मनजीत सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 22 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक सीतापुर में आयोजित प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ट्रायल 20 अप्रैल से शुरू होकर विभिन्न आयु वर्गों में होंगे। 20 अप्रैल को अंडर-17, अंडर-7 बालक व बालिका, 21 अप्रैल को अंडर-19 व अंडर-9, 27 अप्रैल को अंडर-11 बालक व अंडर-13 व 15 बालिका, 28 अप्रैल को अंडर-13 बालक व अंडर-17 व 19 बालिका तथा 3 मई को अंडर-15 बालक व अंडर-11 बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे। सभी ट्रायल शाम 4 बजे से आयोजित किए जाएंगे।