फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक पर गिरा पेड़, दो बाइक सवार जख्मी

विज्ञापन
पेड़ के नीचे दबा बाइक सवार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। खुटार रोड पर शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे सड़क किनारे लगा एक पेड़ अचानक चलती बाइक पर गिर गया। बाइक सवार दो लोग पेड़ के नीचे करीब दब गए। बाद में कुल्हाड़ी से पेड़ काटकर दोनों को निकाला गया। दुर्घटना में जख्मी बाइक सवारों में एक की हालत गंभीर है। परिवार वाले उन्हें बरेली में इलाज के लिए ले गए हैं।
विज्ञापन

पलिया के बड़ागांव अतरिया निवासी हमीद खां कादरी (55) और बाबू खां (45) बाइक से खुटार की ओर जा रहे थे। इसी बीच गाड़ीघाट से पहले ही सड़क किनारे लगा एक पेड़ चलती हुई बाइक पर गिर गया। दोनों बाइक सवार उस पेड़ के नीचे दबकर घायल हो गए और बेहोश हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पास के ग्रामीणों ने पेड़ को काटा, तब जाकर उन दोनों को आधे घंटे बाद पेड़ के नीचे से निकालकर एंबुलेंस से खुटार सीएचसी भेजा गया। हमीद खां के भांजे राज मोहम्मद ने बताया कि वे दोनों बाबू खां के लड़के के रिश्ते के सिलसिले में अतरिया से पूरनपुर जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हमीद खां के सिर में चोट लगी है, उनकी हालत गंभीर है। जबकि बाबू खां के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पाकर खुटार पहुंचे घरवाले दोनों को इलाज के लिए बरेली में निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
ओयल। सीतापुर-लखीमपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना फरधान के गांव लौकी निवासी गीता देवी ने बताया कि पति खुशीराम (40) बेटी के घर गए थे, जहां से वह घर वापस आ रहे थे। ग्राम सरैंया के निकट बाइक चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार प्रजापति ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने बाइक कब्जे में ली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
मितौली। क्षेत्र के कस्ता कस्बे में सुबह करीब आठ बजे एक प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार पवन मिश्रा निवासी कानाखेड़ा व गेंदन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कस्ता चौकी पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा और बस कब्जे में ले ली। डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें