कोहरे के कारण रेलवे ने बृहस्पतिवार से तीन दिनों के लिए चार पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया है।
सीनियर
डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर एसके सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण आगामी 13
दिसंबर तक ट्रेन नंबर 52224 लखीमपुर-मैलानी पैसेंजर, 52225 मैलानी-लखीमपुर
पैसेंजर, 52243 मैलानी-ऐशबाग पैसेंजर और 52244 ऐशबाग-इज्जतनगर पैसेंजर को
निरस्त कर दिया गया है, जिसकी सूचना रेलवे स्टेशन के सूचना पट पर चस्पा
कराई गई है। इधर गुरुवार को इस नोटिस से लोगों को ट्रेनों का संचालन ठप
होने की सूचना मिली। इससे मायूस हुए यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए
प्राइवेट वाहनों से रवाना हुए।
पलियाकलां/मैलानी। रेल प्रशासन ने कोहरे
के कारण गोंडा मैलानी रेल प्रखंड पर 52260 मैलानी-गोंडा-मैलानी पैसेंजर
ट्रेनों का संचालन 13 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पलिया से
चलकर लखनऊ जाने वाली सेंक्चुरी एक्सप्रेस संख्या 15320 मैलानी तक ही जाएगी।
इस तरह इस ट्रेन का आवागमन 13 तक मैलानी-ऐशबाग के बीच ही होगा।