लोहिया समग्र ग्राम पंचायत देवरिया में 21 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर नहीं
बदला गया है। विभाग की लापरवाही से लोग परेशान हैं। यहां के लागों ने 23
नवंबर को विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी बिजली विभाग ने अभी तक कोई
कार्रवाई नहीं की है।
मालूम हो कि यहां पर बिजली सप्लाई विद्युत
उपकेंद्र रेहरिया के पिपरियाधनी फीडर से होती है। जेई श्रवण कुमार का कहना
है कि 25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाना है जिसके लिए
एस्टीमेट बनकर चला गया है, एस्टीमेट पास होते ही ट्रांसफार्मर रख दिया
जाएगा।