फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला-कुकरा जंगल मार्ग पर आवागमन शुरू

Tue, 28 Apr 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला-कुकरा जंगल मार्ग पर आवागमन शुरू। स्रोत : ग्रामीण।
विज्ञापन
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग से गुजरने वाले कुकरा-गोला मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार से इस मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड-3 ने पुलिया निर्माण के चलते इस मार्ग को करीब छह माह पहले बंद कर रूट डायवर्जन किया था। इस दौरान भीरा और गोला की ओर जाने वाले वाहन बांकेगंज होकर गुजर रहे थे।
अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रीय लोगों को राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि भीरा और पलिया से गोला जाने के लिए अब लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया कि बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


.......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें