फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छज्जा तोड़ने की चेतावनी पर व्यापारियों का हंगामा

Sat, 31 May 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
एसडीएम ने व्यापारियों संग नगर पंचायत कार्यालय में बैठक कर दिए निर्देश।संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। कस्बे के मुख्य मार्ग की मरम्मत को लेकर शनिवार को नगर पंचायत मैरिज हॉल में अधिकारियों और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। इस दौरान छज्जा तोड़ने की चेतावनी पर व्यापारी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने कोर्ट से स्टे होने की बात कहते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से महारानी सूरथ कुमारी मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। मुख्य मार्ग पर निर्माण में कोई अड़चन न आए, इसके लिए चेयरमैन मोहम्मद कयूम ने सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था।
शनिवार को हुई इस बैठक में एसडीएम निघासन/प्रभारी ईओ राजीव निगम, चेयरमैन मो. कयूम, जेई पीके सरोज समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। एसडीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण में बाधा बन रहे छज्जों को चार दिन के भीतर हटा लिया जाए, अन्यथा बृहस्पतिवार को प्रशासन बुलडोजर चलवाएगा।
विज्ञापन

छज्जा तोड़ने की बात पर कुछ व्यापारियों ने आपत्ति जताई। कहा कि उनके पास कोर्ट से स्थगन आदेश है, इसलिए छज्जा नहीं तोड़ा जा सकता। इस पर एसडीएम ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सभी को नगर के विकास में सहयोग करना चाहिए।
बैठक में व्यापारी आलोक श्रीवास्तव ने जलभराव की समस्या को उठाया। वहीं, रविकांत जायसवाल, सुशील कटियार और चुन्ना पंचोली ने सुझाव दिया कि पुरानी सड़क की लेयर हटाकर नई डाली जाए। इस पर जेई पीके सरोज ने इन्कार कर दिया। इससे रविकांत जायसवाल और जेई के बीच बहस हो गई। कुछ व्यापारी नाराज होकर बैठक से उठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें